• Sat. Mar 7th, 2026

मथुरा जनपद में होली के बाद फिर से शुरू बोर्ड परीक्षाएं

ByVijay Singhal

Mar 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होली के कारण कुछ दिन के लिए स्थगित रहीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से दोबारा शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार के बाद अब परीक्षार्थी फिर से परीक्षा देने के लिए तैयार हैं। शनिवार को हाईस्कूल का वाणिज्य तथा इंटरमीडिएट का मानव विज्ञान का पेपर होगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर लिया है। वहीं अभिभावक भी बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.