हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पहले दोनों ओर से पथराव हुआ। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। बवाल में दोनो पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र बलदेव भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालात होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। इसके साथ ही बवाल पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। पुलिस बवाल करने वालों की धरपकड़ में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार महावन थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर में दो पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने हथियार निकाल लिए। जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड गोलियों चलीं। गोली लगने से रामवीर पुत्र कीर्तराम, शंकर पुत्र विजेंद्र और मोहन सिंह पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल मोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि साहिब राम पक्ष पर उनके परिवार से 3 साल पहले करीब 40 लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे जब उनसे पैसे की मांग की जा रही तो वह है लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए। सूत्रों की माने तो इस मामले में कई बार गांव में पंचायत भी हुई लेकिन कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला। दोनों पक्ष गुरुवार को महावन थाने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने दोनों को समझा बुझा कर घर भेज दिया था। लेकिन दोनों पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनो पक्षों से जितेंद्र सिंह पुत्र भूरी सिंह, हरदयाल पुत्र कीर्ति सिंह, करुआ पुत्र लक्खा, रामवीर पुत्र कीरत राम, शंकर पुत्र विजेंद्र सिंह, रामनरेश पुत्र रामगोपाल, धर्मवीर पुत्र बद्री प्रसाद, कृष्णा पुत्र सुघड़ सिंह, मोहन पुत्र ओमप्रकाश, रामविलास पुत्र बाबूलाल, शिवम पुत्र गुलफान, अनिल पुत्र केदारनाथ घायल हो गये। सीओ महावन भूषण वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित पुलिस फोर्स भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes