• Sat. May 16th, 2026

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा 51 रक्तवीरों द्वारा किया रक्तदान

ByVijay Singhal

Jun 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा भामाशाह जयंती पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर में लगभग 32 क्षेत्रीय इकाइयों से 51 रक्तवीरों द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि दानवीर कर्ण के बाद सबसे बड़े दानवीर भामाशाह की जयंती पर संपूर्ण भारत वर्ष में व्यापारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इस श्रृंखला में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा रक्तदान सराहनीय व अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणादायक है। उपस्थित महर्षि दयानंद चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव अग्रवाल ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान कर व्यापारियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन किया है इस रक्त से बहुत बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को रक्त की आपूर्ति की जा सकेगी इसके लिए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बधाई का पात्र है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि व्यापारिक समस्याओं की पूर्ति के साथ-साथ सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति भी व्यापार मंडल का लक्ष्य है समाज की हर वर्ग व तबके के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता है आज नगर की विभिन्न व्यावसायिक समितियां से 51 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य प्राप्त कर हमने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का पालन किया है। इस अवसर पर नगर पदाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल से रक्तदान के लिए आई लगभग 10 लोगों की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया व कार्यक्रम के विशिष्ट सहयोगी विजय सलेक्शन गारमेंट का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा व धन्यवाद महामंत्री सुनील साहनी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामचंद्र खत्री, शशि भानु गर्ग, सुनील साहनी, मीणा लाल अग्रवाल, श्रीभगवान चतुर्वेदी, विकास जिंदल, दिलीप कुमार पांडे, बालकृष्ण चतुर्वेदी, शरद चतुर्वेदी, मुकेश अग्रवाल, गुरमुख दास, राज नारायण, राकेश प्रेस, नागेंद्र वर्मा, प्रेम शंकर अग्रवाल, रामनरेश अग्रवाल, अश्वनी गर्ग, नवीन अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिनेश बिजली, प्रदीप पोशाक, नितिन अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, बसंत खंडेलवाल, अनूप अग्रवाल, धर्मवीर अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, दीपक खंडेलवाल, प्रदीप यादव, निखिल अग्रवाल शुभम ठाकुर धर्मेंद्र चौहान, योगेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव ठाकुर, गोला जैन, सुमित जोशी, मुनेंद्र ठाकुर, विनोद दिवाकर, राधा रमन देवनाथ, बृजेश शर्मा, संतोष वर्मा, धीरज दादा, अनुष्का अग्रवाल, दुर्गेश, हरीश गोला, आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.