हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजकीय आईटीआई नंदगांव विकास खंड नंदगांव जनपद मथुरा में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्री नरदेव सिंह चौधरी जी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं श्री ध्रुव मग्गू प्रधानाचार्य जी द्वारा किया गया। रोजगार मेले में लगभग 379 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 10 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी अभ्यर्थियों के सापेक्ष 107 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिसमें माननीय द्वारा कई अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिया गया।
आयोजित ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले में श्रीराम तिवारी एवं श्री ललित कुमार जिला कौशल प्रबंधक, श्री गीतम सिंह, कार्यालय सहायक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मथुरा तथा श्री पवन कुमार जी आईटीआई एवं श्री भागीरथ जी का योगदान रहा तथा श्री विजय कुमार, श्री जितेंद्र कुमार एवं श्री हरेंद्र कुमार द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
7455095736
