• Sun. May 24th, 2026

भाजयुमो नेता ने दी धमकी, 22 पर केस दर्ज

ByVijay Singhal

Oct 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष का सोशल मीडिया पर एक युवक को जान से मारने की धमकी और गाली गलौज करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले वीडियो बनाने वाले युवक की तहरीर पर पुलिस ने 22 लोगों पर केस दर्ज किया है। पूरा वायका मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए ) की टीम के सामने का बताया जा रहा है। 6 अक्तूबर 2024 को प्राधिकरण ने वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के सुनरख खादर में 12 अवैध निर्माणाधीन भवनों को सील किया था। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरि बल्लभ सिंह का निर्माणाधीन भवन भी शामिल था। आरोप है कि कुछ दिन पहले भाजपा नेता ने सील तोड़कर निर्माण शुरू करा दिया। इसकी शिकायत पर सोमवार को एमवीडीए के जेई दिनेश गुप्ता मौके पर जांच के लिए पहुंचे।
इसी दौरान यूट्यूब चैनल चलाने वाले हिमांशु ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इससे आक्रोशित भाजयुमो नेता ने वीडियो बनाने वाले को जान से मारने की धमकी दी। एमवीडीए के अधिकारियों के सामने ही पीटना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि हिमांशु सिंह की तहरीर पर सुनरख रोड निवासी हरि बल्लभ, आशीष ठाकुर और 20 अज्ञात के हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पं. यज्ञदत्त कौशिक ने बताया कि उन्होंने अभी वीडियो नहीं देखी है। यदि उपाध्यक्ष ने इस तरह का कार्य किया तो उनके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हरि बल्लभ सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 से किसी से सिविल और फौजदारी का मुकदमा चल रहा है। एमवीडीए की कार्रवाई में मेरा भी मकान सील हुआ था। मेरी छवि धूमिल करने के लिए समाचार पत्राें में छपवाया गया और वीडियो बनाई। वीडियो हटाने के लिए रकम मांगी गई। सील तोड़ने की झूठी शिकायत की गई। सोमवार को जब की टीम जांच के लिए पहुंची तो काम होता नहीं मिला। इस पर उन्हें गुस्सा आ गया और यह सब हो गया। दिनेश गुप्ता, जेई एमवीडीए ने कहा,
मेरे सामने केवल गाली-गलौज हुई थी। मारपीट जैसे कोई मामला नहीं हुआ। सील लगे भवन में निर्माण कार्य की जांच के लिए गए थे। ऐसे में पुलिस फोर्स की आवश्यकता नहीं होती है। जब कार्रवाई के लिए जाते हैं सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स साथ रहता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.