• Tue. May 26th, 2026

संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई भाजपा की कार्यशाला

ByVijay Singhal

Nov 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।पुष्पांजलि  स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव को लेकर  कार्यशाला हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे  ने की। संगठन चुनाव जिला प्रभारी नबाब  सिंह नागर व जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। वहीं कार्यशाला के मुख्य वक्ता  नबाब सिंह नागर ने कहा सभी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में पूरे हौसले के साथ सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया है। वहीं उन्होंने बताया अब संगठन चुनाव की प्रक्रिया है। वहीं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया  सदस्यता अभियान के बारे में बताया कि जिले में अभी तक  190000 प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं और प्राथमिक सदस्य बनाने का कार्य निरंतर जारी है प्राथमिक सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाए जा रहे हैं।  वहीं मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी  चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल स्तर पर मंडल संगठन सहयोगी लगाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर संगठन की चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करना है। सभी मंडलों पर 15 नवंबर से पूर्व कार्यशाला की जानी है।मंच संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बल्देव विधायक पूरन प्रकाश  नरदेव चौधरी  अनिल तरकर सत्यपाल चौधरी अनिल चौधरी  देवेश पाठक अमन ठाकुर सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा जिला पदाधिकारी एवं  सभी मण्डल अध्यक्ष  मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.