हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भाजपाइयों ने शनिवार को उनके जीवन, कार्यों एवं समाज सुधार में उनके योगदान को प्रदर्शित किया। साथ ही उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जिला कार्यालय भाजपा पर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महापौर विनोद अग्रवाल व महानगर हरिशंकर राजू यादव ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके अद्वितीय प्रशासनिक कौशल, जनकल्याणकारी नीतियों एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, जनसेवा और सुशासन का प्रतीक है। महापौर ने कहा कि समाज सुधार एवं धार्मिक सहिष्णुता के क्षेत्र में अहिल्याबाई का योगदान अविस्मरणीय है। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा जिले के सभी मंडलों में रानी अहिल्याबाई के जनशताब्दी वर्ष में 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करा रही है। जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, अनिल चौधरी, आकाश चौधरी, मुदिता शर्मा, अजय परखम, विनीत शर्मा, पवन हिंडौन, संजय शर्मा, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
