हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर तिराहे पर बुधवार की शाम नगर निगम की जमीन के विवाद को लेकर भाजपा नेताओं के दो गुट आमने सामने आ गए। बीच सड़क पर करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पियूष धनगर के कार्यालय पर भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद अपने साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि लोकेश निषाद ने अपने साथियों के साथ यहां नगर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मारपीट होती देख आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर भागने लगे। भीड़ ने हमलावरों को काफी दूर तक दौड़ाया। किसी तरह हमलावरों ने भीड़ से अपनी रक्षा की। इधर हमलावरों की गाड़ी को भी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने हमले में घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। इधर, पियूष धनगर ने बताया कि वार्ड 19 के पार्षद उनके मामा प्रदीप धनगर हैं। वार्ड में एक नगर निगम की जमीन पड़ी हुई है। लोगों ने स्थानीय पार्षद से जमीन की सफाई कराने को कहा। बुधवार की सुबह नगर निगम के कर्मचारी सफाई करने को पहुंच गए। तभी मंगल यादव ने लोकेश निषाद को फोन करके बताया कि जमीन पर सफाई कार्य चल रहा है। इस पर लोकेश निषाद ने सफाई करा रहे नगर निगम के सुपरवाईजर बनवारी को फोन करके कार्य बंद करने को कहा। उसने जब कार्य करने बंद करने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इधर, सुपर वाइजर ने भी मोबाइल पर लोकेश को गाली दे दी। यहां से बनवारी सीधे लक्ष्मी नगर तिराहा स्थित पियूष धनगर के कार्यालय पर पहुंच गया। कुछ देर बाद लोकेश निषाद अपने 8-10 साथियों के साथ कार्यालय में घुसा और बनवारी समेत अन्य सफाई कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। पियूष धनगर ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी की भी पिटाई लगा दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि भाजपा नेताओं के बीच झगड़े की सूचना मिली है। दोनों को शांत कर दिया है। एक कार्यक्रम में आया हुआ हूं, कल दोनों पक्षों को बिठाकर मामले को निपटा दिया जाएगा।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes