• Mon. Jun 29th, 2026

संस्कृति विवि की सीईओ डा. मीनाक्षी को भाजपा ने सौपी बड़ी जिम्मेदारी

ByVijay Singhal

Apr 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ पश्चिम उप्र के प्रभारी भास्कर दत्त द्विवेदी की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक दिवाकर मिश्रा द्वारा भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की जिला संयोजक एवं संस्कृति विश्वविद्यालय की सीईओ डा.श्रीमती मीनाक्षी शर्मा को मथुरा लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मथुरा-वृंदावन लोकसभा क्षेत्र का विशेष संपर्क अभियान का संयोजक बनाया है।

पार्टी नेतृत्व को आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के इस निर्देश पर डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने लोकसभा क्षेत्र की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से 11 लोगों की एक विशेष संपर्क अभियान टीम बनाई है। टीम के सदस्यों की घोषणा करते हुए विशेष संपर्क अभियान की संयोजक डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि टीम में विकास पाराशर, फतेह किशन शर्मा, लोकेश शर्मा, चंद्रवीर सोलंकी, जितेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, विनोद चौधरी, तपेश भारद्वाज, पुनीत प्रजापति, रंधीर सिंह सह संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में शिक्षण संस्थानों का अत्यधिक महत्व है। पार्टी का शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य है, जिसे पूरा करने के लिए ही प्रदेश नृतृत्व ने विशेष विशेष संपर्क अभियान टीमें बनाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षण संस्थान में जहां शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबंध समिति से संपर्क की योजना है, वही नव मतदाता विद्यार्थियों से भी संपर्क शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ करेगा। योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की टोली संपर्क करेगी।

डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा को मिली इस विशेष जिम्मेदारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, क्षेत्रीय सह संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र डा. आर.पी. सिंह, भाजपा के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रिय मंत्री डा. रजनीश त्यागी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से शिक्षण प्रकोष्ठ की यह टीम डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशी को जिताने में बड़ी भागीदारी निभाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.