• Thu. Feb 26th, 2026

राधा रमण मंदिर में बीप्राक और रसराज के भजनों ने बांधा समा

ByVijay Singhal

Jul 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर राधा रमण मंदिर में चल रहे अमृत महोत्सव में मशहूर गायक बी प्राक और रसराज में अपने मधुर भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के सेवायत पुंडरीक गोस्वामी ने दोनों गायकों का ठाकुरजी की प्रसादी और पटका पहनाकर भावपूर्ण स्वागत किया।

इस अवसर पर बीप्राक और रसराज ने ठाकुर जी के समक्ष भजनों की भव्य प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। उनके भक्ति गीतों ने ऐसा समा बांधा कि दूर-दराज़ से आए भक्त भक्ति रस में सराबोर हो गए। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विशेष फूल बंगले का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के मनोहर स्वरूप के दर्शन कर आनंदित भाव से पूजा-अर्चना की। साध्वी ऋतंभरा ठाकुर राधा रमण के दर्शन के लिए पहुंचीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.