हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार अंतर्गत जेल रोड पर ईगल ग्राउंड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गयी। वह बालाजीपुरम में रहने वाली अपनी बहन के यहां आया था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज रात को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे जेल रोड पर ईगल मैदान के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर घायल युवक शैलेन्द्र कुमार सोलंकी (32) निवासी गांव दिसवर, पोस्ट साथनी, इगलास, अलीगढ़ को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। बताते चलें कि युवक के शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक युवक शैलेन्द्र वर्ष-2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था।
7455095736
