• Mon. May 25th, 2026

बाइक सवारों ने 35 वर्षीय की सीने में गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम,

ByVijay Singhal

Nov 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सौंख रोड़ स्थित नगला माना में बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात में पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सौंख रोड़ स्थित नगला माना के रहने वाले 35 वर्षीय उमेश पुत्र केशव मथुरा से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उमेश के  सीने में धस गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुन गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा के खोखे बरामद किए हैं। एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.