• Mon. Feb 9th, 2026

गोवर्धन में महिला श्रद्धालु की चेन ले उड़ा बाइक सवार

ByVijay Singhal

Sep 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराजजी के परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार युवक ई-रिक्शा सवार महिला श्रद्धालु के गले से चेन खींचकर ले उड़ा। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया पर, आरोपी पकड़ में नहीं आया। वारदात बृहस्पतिवार शाम आन्यौर के समीप हुई। जयपुर की रहने वाली महिला श्रद्धालु संतोष और उसके पति राजेंद्र खंडेलवाल जयपुर के अन्य लोगों के साथ साथ ब्रज यात्रा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को गिरिराजजी के परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शे में बैठकर संतोष अन्य लोगों के साथ परिक्रमा कर रहीं थी। आन्यौर के समीप बाइक सवार एक युवक संतोष के गले से सोने की चेन तोड़ ले उड़ा। शोर मचाने पर कई लोग मोटर साइकिल सवार के पीछे दौड़े, परंतु सवार हाथ नहीं आया। संतोष ने बताया कि मोटर साइकिल सवार बदमाश ढाई तोला की सोने की चेन लूटकर भाग गया। गोवर्धन के थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.