हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाइवे स्थित नन्दगांव रोड फ्लाईओवर पर एक अज्ञात ट्रक चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे युवक पर ट्रक का अगला पहिया चढ़ गया। जिससे कुचलकर युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दिल्ली की ओर से आ रहा एक बाइक सवार जैसे ही नन्दगांव रोड फ्लाईओवर पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आये एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा और ट्रक के अगले पहिया के नीचे आ गया। युवक के ऊपर चढ़े पहिये को देख चालक, परिचालक के होश पाख्ता हो गये और वे ट्रक के पहिये को युवक के ऊपर ही चढ़ा छोड़कर मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को ऊपर उठा युवक को वहां से निकाला और हॉस्पिटल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास से मिले कागजातों के आधार पर युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मृतक वजीराबाद का रहने वाला गौरव पुत्र पौहप सिंह था। मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes