• Tue. May 26th, 2026

राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम में ऑनकोलॉजी ब्लॉक का भूमि पूजन 10 नवम्बर को

ByVijay Singhal

Nov 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में मथुरा मार्ग स्थित राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम में राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में कैंसर रोगियों की सेवार्थ ऑनकोलॉजी ब्लॉक का भूमि पूजन (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) 10 नवम्बर 2024 (अक्षय नवमी) को प्रातः 9 बजे ब्रज के प्रख्यात संत महामंडलेश्वर कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज के कर कमलों के द्वारा होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत, धर्माचार्य एवं विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम के संयुक्त सचिव स्वामी काली कृष्ण दास महाराज ने बताया है कि भूमि पूजन के बाद स्थापित होने वाले ऑनकोलॉजी ब्लॉक से न केवल मथुरा जनपद के अपितु निकटवर्ती जनपदों के भी असंख्य कैंसर रोगी लाभान्वित होंगे।इस ब्लॉक का निर्माण मुंबई के प्रमुख समाजसेवी व दानदाता अतुल बोरा के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.