हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 29 जुलाई 2024 को भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मथुरा मंडी समिति कार्यालय पर विशाल धरना पदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता टोपी पहनकर हाथों में झडे लेकर जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए धरना स्थल पर पहुंचे।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता विजय सिंघल ने की संचालन महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने किया।
धरना प्रदर्शन करीब 2 घटे तक चलता रहा उसके बाद मंडी सचिव धरना स्थल पर नहीं आए तो मंडी सचिव कार्यालय की तालाबंदी का ऐलान किया गया लेकिन 2:00 बजे तक मंडी सचिव नहीं आए उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मंडी सचिव कार्यालय की तालाबंदी की उसके बाद कार्यवाहक मंडी सचिव पंकज शर्मा धरना स्थल पर आए और मोबाइल के द्वारा मंडी सचिव से वार्ता कराई मंडी सचिव ने कहा मैं आधे घंटे में ऑफिस पहुंच जाऊंगा उसके बाद तालाबंदी खोली गई मंडी सचिव करीब 3:30 बजे धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की सभी समस्याओं को सुना जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन मंडी सचिव ने दिया भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मंडी सचिव को ज्ञापन सोपा।
धरना स्थल पर आए मंडी सचिव को समस्याओं से अवगत कराते हुए महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल किसान नेत्री मीना ठाकुर ने बताया मथुरा मंडी समिति में अनियमिताओं का बोलबाला है मथुरा मंडी समिति में किसानों को कोई भी सुविधा नहीं मिलती किसान अपना अनाज लेकर मंडी समिति में आते हैं तो उनका अनाज खुले आसमान के नीचे पड़ा रहता है। किसानों का माल रखने के लिए मंडी समिति में कोई भी टिन सेट खाली नहीं है।
किसानो का अनाज खुले आसमान के नीचे पड़ा रहता है जो पानी बरसने पर वह जाता है पूरी मंडी समिति में जल भराव की समस्या विकराल रूप धारण किए हुए जिसका समाधान आज तक नहीं हुआ मंडी समिति में जब किसान अपना अनाज लेकर रात में आते हैं तो उनके रात में रुकने के लिए किसान भवन बना हुआ है जिसे किसानों के लिए नहीं खोल जाता मंडी सचिव कार्यालय में 15 20 साल से एक ही स्थान पर टिके हुए कर्मचारीयो का तबादला किया जाए।
इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मंडी सचिव को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया वरिष्ठ नेता प्रवीण भास्कर एडवोकेट तहसील अध्यक्ष मथुरा महिपाल सिंह महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक महानगर सचिव प्रदीप कुमार राहुल एडवोकेट महानगर मीडिया प्रभारी रविकांत ने संयुक्त रूप से कहा अगर सभी समस्याओं का समाधान तीन दिन के अंदर नहीं हुआ तो मंडी सचिव कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हर्ष चौधरी प्रताप सिंह सत्येंद्र चौधरी राहुल माहौर राजीव शर्मा गुलाब सिंह दर्जनों लोग मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
