हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में भातखंडे विवि की प्रवक्ता व नृत्यांगना डा मीरा दीक्षित सिखा रहीं कत्थक शैली में रास का नृत्य
मथुरा। वृंदावन में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संचालित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में एक माह की रासलीला प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ हो गयी है।
प्रशिक्षण देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित *भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ* ने शिक्षिका व नृत्यांगना डा मीरा दीक्षित को वृंदावन भेजा है। वह कत्थक शैली में नृत्य सिखा रही हैं।
वृंदावन की ब्रज लोक लीला संस्थान के रासाचार्य स्वामी घनश्याम जी व उनके साथी कलाकार ब्रज में होने वाले रास की बारीकियां सिखा रहे हैं। वाद्य यंत्रों पर संगीत व नृत्य भी सिखाया जा रहा है।
उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा. उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से भी रासलीला सिखाने विशेषज्ञ वृंदावन पहुंचेंगे।
लखनऊ से पहुंचीं नृत्यांगना डा. मीरा दीक्षित ने बताया कि रासलीला में मंच पर जो नृत्य होता है, वह कत्थक शैली में ही होता है। इस प्रशिक्षण के दौरान बच्चे कत्थक भी सीख रहे हैं।
वृंदावन शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन के कार्डीनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार के अनुसार कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षित बालक-बालिकाएं वृंदावन के ओपन एयर थियेटर (ओएटी) में ” *ब्रज मे बसि बैरिन तू बंसुरी* ” मंचन करेंगे।
गीता शोध संस्थान वृंदावन के शोध समन्वयक डा रश्मि वर्मा और सहायक दीपक शर्मा के अनुसार प्रशिक्षण पाने के इच्छुक बालक-बालिकाएं गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
