• Mon. Oct 27th, 2025

वृंदावन में विश्व पर्यावरण दिवस पर गांधी पार्क में स्थापित हुई री-साइकल्ड प्लास्टिक से बनी बेंच

ByVijay Singhal

Jun 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में नगर निगम मथुरा वृन्दावन और प्रोजेक्ट पूर्ण (उन्नति की साझेदारी) ने गाँधी पार्क में री-साइकल्ड प्लास्टिक से बने बेंच लगा कर विश्व पर्यावरण दिवस पर थ्रीआर (रीड्यूज, रीयूज, रीसाइकल्ड), वेस्ट टू वंडर पार्क एवं जीरो वेस्ट इवेंट की थीम पर पर्यावरण दिवस मनाया।
बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन एवं पूर्ण परियोजना (उन्नती की साझेदारी) के संयुक्त तत्वावधान में वृन्दावन नगर के गांधी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित उप सभापति नगर निगम मथुरा-वृन्दावन मुकेश सारस्वत ने बताया कि वार्ड सं. 50 के घरों पृथ्थक्कीरण कर एकत्रित की गयी सिंगल यूज प्लांस्टि एवं प्रतिबंधित पाॅलीथिन को पूर्ण परियोजना (उन्नती की साझेदारी) द्वारा रीसाइकल्ड कर बैंच तैयार की गयी है। उन्हीं बैंच को आज गांधी पार्क में स्थापित किया गया है। एक बैंच के निर्माण में लगभग 70 किलाग्राम प्रतिबंधित पाॅलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किया गया है। कहा गया कि नगर निगम के इस अभिनव प्रयास एवं स्थानीय जनता के सहयोग से यमुना में प्रदूषण कम हो सकेगा।
अपर नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश पाठक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम जीरो वेस्ट ईवेन्ट आत्म निर्भर वार्ड की थीम पर एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अनुसार आयोजित किया गया है। रीसाइकल्ड वेस्ट के माध्यम से आज कुल 04 बैंच की स्थापना गांधी पार्क में करायी गयी है जिन पर कान्हा माखन पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिताओं के तहत स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की थीम पर सुंदर कलाकृतियाँ की गयी हैं। आगामी दिनों इसी प्रकार लगभग 46 रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी बेंच तैयार कर शहर के विभिन्न स्थानों में लगायी जायेगी। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाना भी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.