• Sat. May 23rd, 2026

लव विंग्स रेस्तरां में बिना अनुमति लोगों को पिलाई जा रही थी बियर

ByVijay Singhal

Dec 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के ड्राई जोन एरिया में बिना अनुमति के लव विंग्स रेस्तरां में लोगों को बियर पिलाए जाने के मामले में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने मौके से अलग-अलग ब्रांड की 52 केन बियर बरामद की। साथ ही रेस्तरां संचालक और मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि गोवर्धन चौराहा पर लव विंग्स रेस्तरां में बिना अनुमति के ग्राहकों को शराब और बियर परोसे जाने की जानकारी मिल रही थी। दो बार निरीक्षण भी किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। आबकारी निरीक्षक सदर निहांत यादव को सूचना मिली कि 25 दिसंबर को रेस्तरां में पार्टी होगी। इसमें शराब और बियर परोसी जाएगी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात 8 बजे के करीब टीम रेस्तरां पहुंचीं। यहां पार्टी में लोग बियर पी रहे थे। होटल का स्टाफ लोगों को बियर परोस रहा था। टीम को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। टीम ने जब तलाशी ली तो विभिन्न ब्रांड की 52 केन बियर की मिलीं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया रेस्तरां में अल्कोहल की सुविधा होने की जानकारी संचालन ने अपने ऑनलाइन विज्ञापन में दी है। रेस्तरां संचालक मगोर्रा थाना के गांव कनकू निवासी पुष्पेंद्र और शिवपुरी निवासी मैनेजर आर्यन के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.