हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाट माप विभाग की टीम ने सात पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इस दौरान दो पेट्रोल पंपों पर घटतौली में गड़बड़ी मिलने पर टीम ने नोजल सील किए हैं। इसके अलावा तीन ऑक्सीजन गैस प्लांटों के मापतौल उपकरण भी सत्यापित नहीं मिले। टीम ने इन तीनों का भी चालान किया है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन कुमार और निरीक्षक अखंड प्रताप सिंह टीम के साथ बाद गांव पहुंचे। यहां ब्रज फ्यूल्स बीपीसीएल पेट्रोल पंप की जांच में मापतौल करने वाले उपकरण गड़बड़ मिले। इंडस्ट्रियल एरिया में बीपी मथुरा पेट्रोल पंप पर भी यही हाल मिला। माप तौल में गड़बड़ी मिलने पर टीम ने दोनों पेट्रोल पंप संचालकों पर चेतावनी नोटिस देकर पेट्रोल पंपों के नोजल सील कर दिए। हालांकि अन्य पांच पेट्रोल पंपों पर नापतौल के उपकरण सही मिले। इसके अलावा टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में ही मां भगवती गैस ऑक्सीजन प्लांट, नरेंद्र गैस ऑक्सीजन प्लांट, श्री इम्पैम्स ऑक्सीजन प्लांट पर भी कार्रवाई की है। तीनों प्लांट पर मापतौल के उपकरण सत्यापित नहीं मिलने पर चालान की कार्रवाई की है। जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बीते दिनों से पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ शिकायत आ रही थीं। इसके बाद पेट्रोल पंप और ऑक्सीजन प्लांट पर कार्रवाई की है। पेट्रोल पंपों के अग्रिम जांच तक नोजल सील किए गए है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
