• Sun. Mar 29th, 2026

थाना बरसाना पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल व एक अदद अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
थाना बरसाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल व एक अदद अवैध चाकू सहित क गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक, मथुरा आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना के कुशल नेतृत्व में थाना बरसाना पुलिस द्वारा द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 01.09.2024 समय करीब 11.20 बजे ऊंचागांव बार्डर बैरियर से सुनहरा की तरफ करीब 20 कदम की दूरी पर रोड के बायी तरफ से एक अभियुक्त मनोज पुत्र श्याम निवासी दीवाका थौक नंदगांव थाना बरसाना जनपद मथुरा को मय चोरी की मोटर साईकिल व एक अदद अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । बरामद चोरी की मो0सा0 के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.