हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस मथुरा के निर्देशानुसार अवैध शस्त्रो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महोदय गोवर्धन के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार निर्वाल थाना बरसाना के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रवीण तेवतिया मय टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22.09.2024 समय 10.40 बजे नगला जगली से नगला तिरपडिया गांव की तरफ करीब 50 कदम की दूरी से एक नफर अभियुक्त अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम हाथिया थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष को मय एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्याया0 किया जा रहा है ।
7455095736
