• Tue. Feb 17th, 2026

बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा मय कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को पुलिस ने उपचार के बरसाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मथुरा पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के जनपत के सभी थानों में वांछित चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाये हुए है। जिसके चलते शुक्रवार को बरसाना पुलिस ने दो वर्ष से वांछित चल रहे शातिर बदमास शौकीन पुत्र गुट्टन को गांव बघेड़ा के जंगलों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस पुलिस मुठभेड़ में बदमाश शौकीन घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए बरसाना के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस सहित एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। बदमाश शौकीन पर थाना बरसाना में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस को विगत 2 वर्षों से बदमाश शौकीन की तलाश थी। वहीं इस मामले में एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने बताया कि अपराधी शौकीन थाना बरसाना में कई संगीन धाराओं में विगत दो वर्षों से वांछित चल रहा था। जिसकी बझेड़ा के जंगलों में होने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराधी शौकीन को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन शौकीन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबाबी फायरिंग में अपराधी शौकीन घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.