• Mon. May 25th, 2026

डीजे बजाने को लेकर भिड़े बराती और घराती, जमकर मारपीट, तीन लोग घायल

ByVijay Singhal

Nov 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत डीजे पर गाने बजाने को लेकर लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में लड़की पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है। थाना रिफाइनरी के गांव छायसे से चौमुहां निवासी राजकुमार की भतीजी की बरात आई थी। इसी दौरान लड़की पक्ष के घर पर लगे डीजे पर गाने बजाने को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में झगड़ा होने लगा और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में राजकुमार व उसके भाई के सिर में चोट आई। वहीं एक अन्य व्यक्ति के पैर में चोट है। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। झगड़े में मुकेश पुत्र वीरेंद्र निवासी सिहाना, योगेश पुत्र गजेंद्र डीजे वाला, विनोद पुत्र कुंदन सिंह निवासी कुबेर थोक, राल घायल हुए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.