हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बौहरे कन्हैया लाल सभागार में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की आम सभा हुई। इसमें वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण का समर्थन किया। इसके साथ ही वार्षिक चंदा की धनराशि घटाने और 30 लाख रुपये से डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण का प्रस्ताव भी पास हुआ। बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वृंदावन में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कॉरिडोर निर्माण का समर्थन किया। बार सचिव प्रदीप लवानियां ने कहा कि बांकेबिहारी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कॉरिडोर का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बैठक में बार एसोसिएशन की एक से 30 जुलाई तक जमा होने वाले वार्षिक चंदे की धनराशि 800 रुपये से घटाकर 500 रुपये की गई। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. नंदलाल चतुर्वेदी की स्मृति में 30 लाख रुपये से डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण का प्रस्ताव भी पास हुआ। भानु प्रकाश गौतम, यशवंत सिंह, संदीप शर्मा, पंकज गोला, राधाचरण उपाध्याय, रामप्रकाश शर्मा, ब्रज बिहारी सारस्वत, मुकेश बाबू शर्मा, हरिओम शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
