• Wed. Apr 29th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर का तीर्थ पुरोहित महासभा ने किया विरोध

ByVijay Singhal

Jun 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में अब अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा भी कूद पड़ी है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने वृंदावन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के साथ मिलकर विरोध जताया।उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वृंदावन की प्राचीन कुंज गलियों और सांस्कृतिक स्वरूप से कोई छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। तिवारी ने कहा कि यदि सरकार कॉरिडोर बनाना चाहती है तो महासभा को 25 से 30 एकड़ भूमि दे, जहां वे स्वयं मंदिर निर्माण करेंगे। महासभा ने 4 जुलाई को देशभर से तीन हजार से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों के वृंदावन पहुंचने और बड़े स्तर पर प्रदर्शन की घोषणा की है। इस कदम से कॉरिडोर विरोध आंदोलन को और बल मिलने की संभावना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.