• Tue. Feb 10th, 2026

बलदेव छठ के लिए मांगे सफाईकर्मी और गोताखोर

ByVijay Singhal

Sep 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव छठ 21 सितंबर को बनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर नगर पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा के साथ क्षीर सागर का गहनता से निरीक्षण किया। एसडीएम ने प्रत्येक आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष सावधानी व सुरक्षा के इंतजाम रखने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी को सफाई अभियान चलाने, क्षीरसागर पर मजबूत बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग एसडीओ देवेंद्र तिवारी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षण संजय त्यागी को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने एसडीएम से अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों के साथ गोताखोरों का इंतजाम कराने को कहा।
बलदेव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तर्ज पर बलदेव छठ पर बलदेव नगर को भव्यता से सजाने की मांग बलदेव विकास समिति ने की है। कहा कि बलदेव जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 21 सितंबर को है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने जिलाधिकारी से मांग की है ब्रज के राजा की नगरी को भी जन्माष्टमी की तरह भव्यता प्रदान की जाये। नगर के चौराहों व प्रमुख मार्गों को सजाया जाए। उन्होंने बलदेव के लिए मथुरा, आगरा, सादाबाद, हाथरस से रोड़वेज बसों के संचालन की मांग की है। इन मार्गों पर सरकारी बसें नहीं चलती हैं, श्रद्धालु डग्गेमार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं।
बलदेव छठ का वार्षिकोत्सव 21 को
गोवर्धन। बलदेव छठ 21 सितंबर को दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा। बड़ा बाजार स्थित प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर पर प्रातः 8 बजे दुग्धाभिषेक एवं शृंगार दर्शन होंगे। शाम 6 बजे से भजन संध्या होगी। सेवायत ब्रजेंद्र दीक्षित ने बताया कि मंदिर को विद्युतीय झालरों से सजाया जा रहा है। गिरिराज पर्वत जतीपुरा स्थित लुक-लुक दाऊजी महाराज के मंदिर के सेवायत पवन मुखिया ने बताया कि प्रातः बेला में दुग्धाभिषेक और शाम 5 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। रात 8 बजे आरती होगी। मंदिर देवकी नंदन महाराज, आन्योर परिक्रमा मार्ग स्थित गोरे दाऊजी मंदिर, रामानंद आश्रम, कनक भवन, मदन मोहन महाराज मंदिर पर दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.