• Mon. May 25th, 2026

पत्रकार पर हमला करने बाला भूरा पहलवान को ढोल बजाकर पुलिस ने किया जिले से बाहर

ByVijay Singhal

Nov 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा पुलिस ने गोवर्धन क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके शातिर बदमाश के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। बेखौफ हो चुके बदमाश ने न केवल पुलिस पर हमला किया था बल्कि कुछ दिन पहले एक न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ भी सरे राह पिटाई की और उससे अपने पैर भी छूलवाये थे। गोवर्धन के गांव आनोर में  रहने बाला भूरा पहलबान का इस तरह आतंक फैल गया है कि पुलिस को भी जिले से बाहर करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पत्रकार को सरेआम सड़क पर पीटने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स पत्रकार को न सिर्फ पीटता है बल्कि उससे अपने पैर भी छूने के लिए मजबूर करता है। आरोप पुलिस पर भी लग रहे हैं कि उसने मामले में हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति थाना प्रभारी का परिचित है, इसलिए उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
वीडियो मंगलवार का गोवर्द्धन थाना इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार वीर नारायण शर्मा के साथ आरोपी ने सरेआम बदसलूकी और मारपीट की। वह गोवर्द्धन बाईपास पर किसी काम से गए थे। इस दौरान भूरा पहलवान नाम के शख्स ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। किसी बात का हवाला देते हुए उसने वीर नारायण पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। पत्रकार इस दौरान अपने को बचाने की कोशिश करते रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.