हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में निर्माणाधीन चार धाम में श्रम विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में निर्माण कार्य में संलग्न श्रमिकों के लिए जागरुकता कैम्प का आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त एम एल पाल द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना,सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना,कन्या विवाह योजना और मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजनाओ की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा द्वारा उपस्थित श्रमिकों को कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए आश्वस्त किया गया कि श्रमिकों को हर प्रकार की विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्पर है। मौके पर श्रमिको का पंजीकरण भी किया गया। अन्त में निर्माण स्थल के प्रबन्धक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। के तत्वावधान में निर्माण कार्य में संलग्न श्रमिकों के लिए जागरुकता कैम्प का आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त एम एल पाल द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना,सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना,कन्या विवाह योजना और मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजनाओ की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा द्वारा उपस्थित श्रमिकों को कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए आश्वस्त किया गया कि श्रमिकों को हर प्रकार की विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्पर है। मौके पर श्रमिको का पंजीकरण भी किया गया। अन्त में निर्माण स्थल के प्रबन्धक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
