हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्दियां बढ़ते ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां 100 से 120 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आते थे। वहीं अब 180 से 200 रोगी ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें रोगियों को न नहाने से खुजली की समस्या अधिक हो रही है। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में इन दिनों त्वचा रोग की ओपीडी में अधिक मरीज आ रहे हैं। इन रोगियों को सर्द हवाओं और ठंड के कारण एलर्जी, दाद-खाज व खुजली की समस्या हो रही है। ओपीडी में जहां पहले 100 से 120 रोगी उपचार के लिए आते थे, वहीं अब 180 से 200 रोगी ओपीडी में परामर्श व दवा लेने के लिए आ रहे हैं। मरीजों में बच्चों के साथ युवा-महिला व बुजुर्ग भी शामिल हैं। बच्चों को जहां सर्दी के कारण एलर्जी हो रही है। वहीं बुजुर्ग खुजली आदि की समस्या से परेशान हैं। . मुकुंद बंसल ने बताया कि सर्दी में बच्चे और बुजुर्ग नहाने से बचते हैं। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान नहीं देते हैं। एक ही कपड़े को कई दिन तक पहनते हैं। इस कारण से खुजली की समस्या अधिक होती है। अंत:वस्त्रों के न सूखने पर उन्हें गीले ही पहन लेना और समय पर उपचार न कराने से भी त्वचा रोग संबंधी समस्याएं होती हैं। जिससे लोग परेशान होते हैं। कहा कि एलर्जी वाले मरीजों में जांच के बाद पता लगता है कि उन्हें किस चीज से एलर्जी हो रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
