हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 24वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के अंतिम दिन मथुरा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने कुल तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित छह पदक अपने नाम किए। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि अंडर-20 बालिका वर्ग की हेप्टाथलॉन प्रतियोगिता में अविका वालियान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आयरन गर्ल ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम किया। अविका ने सातों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4024 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, 200 मीटर, भाला फेंक और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 5000 मीटर दौड़ में सोनिया उपाध्याय ने रजत पदक जीता। उनके इस प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ा है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
