• Tue. Feb 10th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे ट्रैक्टर-ट्रॉली, हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अथॉरिटी का फैसला

ByVijay Singhal

Jul 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।यमुना एक्सप्रेस-वे पर अब ट्रैक्टर नहीं दौड़ पाएंगे। ट्रैक्टरों की रफ्तार पर यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने ब्रेक लगा दिया है। अथॉरिटी के इस कदम के बाद किसान परेशान हैं। वे इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन की रणनीति बना रहे हैं। हालांकि अथॉरिटी ने यह निर्णय भी लिया गया है कि जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण इस एक्सप्रेस-वे में हुआ है उन्हें इससे छूट मिलेगी। वे अपना ट्रैक्टर एक्सप्रेस-वे पर ले जा सकेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए अथॉरिटी यमुना एक्सप्रेस-वे पर अब ट्रैक्टरों के चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया गया है। यदि कोई ट्रैक्टर इस एक्सप्रेस-वे पर पहुंच रहा है तो टोल कर्मी उसे टोल पार करने से पहले ही लौटा रहे हैं। इसे लेकर कई टोल प्लाजा पर नोकझोंक भी हो रही है। दरअसल व्यावसायिक कार्यों में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का खतरा बना रहता था। अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने वाले अन्य वाहनों की तुलना में काफी धीमी रहती थी। इस वजह से हादसे होते रहे हैं। टोल प्लाजा मांट के मैनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि आदेश मिलने के बाद से एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर नहीं चलने दिए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.