• Wed. Jul 8th, 2026

व्रन्दावन में आश्रम पर कब्जे का प्रयास, संचालक पर किया हमला

ByVijay Singhal

Jan 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के पानीघाट घाट स्थित रासबिहारी आश्रम पर छह लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। आश्रम के संचालक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित आश्रम संचालक ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। रासबिहारी आश्रम जगन्नाथ मंदिर के संचालक बल्देव निवासी हरिओम पांडेय ने आरोप लगाते हुए थाना छाता के गांव खायरा निवासी राजेंद्र, ओड़ीसा के गंजम छतरपुर स्थित अजीया पल्ली निवासी ललित उर्फ प्रशांत कुमार, हरियाणा के पंचकूला निवासी रजनीश, गुलीचा मंदिर निवासी गायत्री उर्फ रानी, हेमलता, कारे सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि पिछले साल 28 जून 2023 की रात गुलीचा मंदिर से आश्रम का रथ वापस आया। उसी समय राजेंद्र, ललित उर्फ प्रशांत कुमार मंदिर में आए और मंदिर में बने कमरे का ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश करने लगे।आश्रम में मौजूद अन्य लोगों की मदद से संचालक ने उन्हें रोका तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसके दूसरे दिन 29 जून की सुबह करीब 8 बजे मंदिर के सामने बने गेस्टहाउस में जब वह अपने कमरे में बैठा था तो आरोपी राजेंद्र, ललित, रजनीश, गायत्री उर्फ रानी, हेमलता व कारे सिंह लाठी-डंडा सरिया लेकर आए मंदिर की चाबी मांगने लगे। चाबी न देने पर आरोपियों ने घायल कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर मंदिर के कमरे में रखे कागजातों को निकालकर ले गए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आश्रम के कमरों पर कब्जे के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.