हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा मे एक साध्वी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वह अधजली अवस्था में रातभर कुटिया में तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साध्वी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने साथ रहने वाले एक साधु हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है। पूरी घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार इलाके की है। यहां सड़क किनारे झुग्गी में रहकर प्रभु भजन करने वाली साध्वी सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। आग लगने से पैर और कमर का हिस्सा जल गया। साधु व अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़िता मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली है। पीड़िता शारदा देवी (50) ने बताया कि वह 20-25 दिन पहले यहां आई थी। रात को सड़क किनारे सो रही थी। अचानक उन्हें जलने का अहसास हुआ। शोर मचाने पर पास के साधु अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। महिला का आरोप है कि साथ रहने वाले विक्रम साधु ने आग लगाई है। हालांकि, आसपास के लोग कुछ भी बताने में असमर्थ थे। यहां हालत खराब होने पर आगरा के एसएन डॉटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों को जांच कर रही है।एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के जलने की सूचना पर प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने साथ रहने वाले विक्रम को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
