• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा जिला कारागार की बैरक में महिला बंदियों पर हमला

ByVijay Singhal

Mar 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।जिला कारागार की महिला बैरक में निरुद्ध दो महिला बंदियों ने दूसरी महिला बंदियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन महिला बंदियों को चोटें आई हैं। जेल अधीक्षक ने हमला करने वाली दोनों महिला बंदियों को अलीगढ़ जेल में शिफ्ट करा दिया है। जिला कारागार की महिला बैरक में निरुद्ध काजल व प्रीति नामक महिला बंदियों ने गत दिनों बैरक में निरुद्ध तीन महिला बंदियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिला बंदियों (वृंदावन निवासी चेक बाउंस के मामले में निरुद्ध काजल, वृंदावन निवासी रशियन बिल्डिंग मामले में निरुद्ध अर्चना और सुनीता) को चोटें आईं थी। इनमें से एक महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा एसएन मेडिकल भेजा गया था। जबकि दो महिला बंदियों का जिला कारागार के महिला अस्पताल में इलाज किया गया। हमला करने वाली काजल व प्रीति को प्रशासिनक आधार पर आगरा जेल से मथुरा जिला कारागार शिफ्ट किया गया था। सूत्रों के अनुसार काजल व प्रीति ने आगरा जेल में भी हंगामा किया था, जिसके चलते उनको प्रशासनिक आधार पर मथुरा जेल शिफ्ट किया गया था। मथुरा जेल में शिफ्ट होने के बाद काजल और प्रीति ने महिला बैरक में भी अपना दबदबा कायम रखा। दोनों महिला बैरक में जब मन आता किसी भी महिला बंदी की पिटाई कर देती थीं। जेल प्रशासन द्वारा कई बार उन्हें चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी उनकी दबंगई में कोई कमी नहीं आ रही थी। जिला कारागार की महिला बैरक में हमला करने वाली काजल हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध है, जबकि प्रीति चोरी के आरोप में जेल में निरुद्ध है। सूत्रों की मानें तो काजल और प्रीति नशे की आदी हैं। आगरा से मथुरा जेल शिफ्ट की गई काजल और प्रीति नशे की आदी हैं। जेल में उन्हें नशा नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों को कई बार आचरण में सुधार की चेतावनी दी गई, लेकिन उनके आचरण में कोई बदलाव नहीं हुआ। दोनों आए दिन महिला बंदियों के साथ मारपीट कर देती थीं। काजल और प्रीति को गुरुवार को अलीगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों ने तीन महिलाओं के साथ मारपीट की थी, जिससे उन्हें मामूली चोट आई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.