• Wed. May 20th, 2026

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक ने फाडी पुलिसकर्मी की वर्दी,हंगामा कर आने-जाने वालों को दे रहा था गालियां

ByVijay Singhal

Oct 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के रेलवे जंक्शन स्टेशन पर एक युवक ने शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया और जमकर उत्पाद मचाया। इतना ही नहीं युवक ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मी की फाड़ दी वर्दी मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक ने शराब के नशे में हंगामा शुरू कर दिया। आते-जाते लोगों को गालियां दे रहा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उसे रोका तो पुलिस के साथ भी अभद्रता करने लगा। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद युवक ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। युवक बोला-उसने शराब नहीं पी है युवक से जो पूछा गया तो उसने अपना नाम विजय तोमर निवासी ग्वालियर बताया। कहा कि वह दिल्ली आया हुआ था। तभी यह मथुरा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वह भी उतर गया। युवक का कहना है कि उसने शराब नहीं पी है। उसकी दवा चल रही है और उसके दिमाग का ऑपरेशन हुआ था। रेलवे स्टेशन पर ड्रामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक का मेडिकल के लिए भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.