• Mon. Feb 9th, 2026

गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव में साइबर ठगी करने वाले 2 गैंगस्टरों की 5.37 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

ByVijay Singhal

Jul 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव में साइबर ठगी करने वाले 2 गैंगस्टरों की 5.37 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई सीओ व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम ने की। इससे पूर्व गांव में डुगडुगी बजवायी गई और नोटिस भी चस्पा कराया गया। थाना क्षेत्र के गांव देवसेरस निवासी साइबर अपराधी वारिश पुत्र कमरुद्दीन और आसिफ पुत्र अयूब की गांव देवसेरस की संपत्ति जब्त की गई। दोनों के जयपुर के प्लांटों को भी जल्द जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार मीनू राजपूत, थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा, एसआई यशपाल सिंह, हरेंद्र मालिक, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। गोवर्धन सीओ आलोक सिंह ने बताया कि  देवसेरस गांव में वारिश और आसिफ साइबर अपराधी व गैंगस्टर हैं। गांव से इनकी सवा तीन हेक्टेयर जमीन, 21 किलो मीटर की अंडरग्राउंड पानी की पाइप लाइन (काॅमर्शियल), एक मकान, एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल शुक्रवार को कुर्क की गई। इनके जयपुर में दो प्लॉट हैं। इन्हें भी जल्द कुर्क किया जाएगा। इस संबंध में भी जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.