• Tue. Nov 3rd, 2026

चार दोस्तों ने मिलकर आटो खरीदते ही निकल पड़े भारत भ्रमण, 8000 किलोमीटर तय कर पहुँचे व्रन्दावन

Byvijay.singhal1233

Oct 16, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। केरल से चार डाक्टर दोस्तों को भारत भ्रमण करने की धुन सवार हुई। इसके लिए आटो खरीदा और चल पड़े भारत की सैर करने। अब तक आठ हजार किमी सफर करने वाले चारों दोस्त शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां आकर गदगद हो गए। अब ये दोस्त नेपाल और भूटान की भी सैर करेंगे। डाक्टर अभिजीत केरल के त्रिवेंद्रम के रहने वाले हैं। उनके मन कुछ अलग करने की इच्छा हुई। मन हुआ कि क्यों न भारत का भ्रमण किया जाए। सब जगह की संस्कृति के बारे में जाना जाए। उन्होंने अपने तीन दोस्त फजल, दानिश और निशाद से बात की। सभी ने हां कर दी। फजल का अपना होटल है। दानिश सीए हैं और निशाद पुरानी गाड़ी को बिक्री करने का काम करते हैं। रुकते हैं, वहां टेंट खुद लगाते हैं। इसी वर्ष छह अगस्त को चारों ने भारत भ्रमण शुरू किया। त्रिवेंद्रम से सफर शुरू हुई तो 450 किमी तक कन्याकुमारी का सफर चार दिन में पूरा हुआ। यहां से लेह-लद्दाख को निकले है। अब तक चारों दोस्त महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक यात्रा कर चुके हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश पहुंचे। वह कहते हैं कि सफर के दौरान दुर्गम स्थान भी आए। लेकिन उन्होंने आटो से ही सफर तय किया है। शनिवार को ये लोग आगरा पहुंचे। यहां से लखनऊ होते हुए गोरखपुर और फिर यहां से नेपाल की यात्रा करेंगे। नेपाल के बाद भूटान की यात्रा करेंगे। अभिजीत ने बताया कि वह टेंट और खाने का सामान साथ लेकर चलते हैं। दिन भर सफर करने के बाद रात में विश्राम करते हैं। कहीं पेट्रोल पंप पर रुकते हैं कहीं गुरुद्वारा और अन्य स्थानों पर रुक जाते हैं। रात में टेंट लगाकर सोते हैं और खुद ही चारों लोग मिलकर खाना बनाते हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.