हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आकाशवाणी कार्यक्रम के प्रसारण में बदलाव के विरोध में ब्रज के कलाकार लामबंद होने लगे हैं। पहले दिन पद्मश्री मोहन स्वरूप ने सांसद हेमामालिनी के नाम ज्ञापन सौंपकर जन आंदोलन की शुरुआत की है। अभी तक आकाशवाणी केंद्र के 15 घंटे के प्रसारण में 2 से ढाई घंटे केंद्र व राज्य का प्रसारण होता है। बाकी 13 घंटे के समय में स्थानीय लोक संस्कृति, कृषि, युवा, महिलाओं एवं बच्चों के कार्यक्रम व फिल्मी संगीत चलते हैं। अब आकाशवाणी इसमें बदलाव की तैयारी में है। आकाशवाणी पर स्थानीय कार्यक्रमों के बजाय केवल केंद्रीय कार्यक्रम ही 85 फीसदी प्रसारित होंगे। इससे ब्रज की लोक संस्कृति से देश दुनिया से वंचित होगी। साथ ही आकाशवाणी मथुरा से जुड़े कलाकार-साहित्यकार, लोक गायक, कवि समेत अन्य के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। इसके विरोध में ब्रज के कलाकार लामबंद होना शुरू हो गए हैं। मोहन स्वरूप व कई कलाकारों ने सांसद हेमा मालिनी से निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
