हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत के गांव अल्लहपुर के समीप कट पर सैन्यकर्मी की बाइक को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में सैन्य कर्मी की मौत हो गई और उनका साथी घायल हो गया। थाना हाईवे के गांव अड़ुकी निवासी राजुद्दीन अब्बासी सेना की इंजीनियरिंग कोर में पुणे में तैनात हैं। थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा ने बताया कि वह 11 जनवरी को छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। उन्हें चार फरवरी को ड्यूटी पर वापस लौटना था। वह अपने साथी सद्दाम निवासी भीलवाड़ा को छोड़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में थाना जैंत के अल्लहपुर कट के समीप उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने केडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां राजुद्दीन की मौत हो गई। पास से मिले परिचय पत्र के आधार पर सेना के अधिकारियों और उनके परिवार के लोगों को सूचना दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
