हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 21 मार्च। होली के त्योहार को देखते हुए शराब और बियर की दुकानों के अलावा बार पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। 25 को रंग खेला जाएगा। त्योहार शांति पूर्वक संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है। आदेश में बताया गया है कि 24 मार्च की रात 10 बजे से 25 मार्च की शाम पांच बजे तक देशी, विदेशी, बियर की दुकानें बंद रहेंगी। यहां तक कि बार भी बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा। होली को लेकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर अकुंश लगाने के लिए आबकारी टीम के साथ थाना पुलिस चेकिंग कर प्रभावी कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
