हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम देवसेरस में 10 दिसंबर 2025 को एक शादी समारोह के दौरान राजस्थान के अंगरावली (कामा) से आई बरात में शामिल कुछ लोगों ने महंगी गाड़ियों से गांव की गलियों में तेज रफ्तार दौड़ लगाई, हूटर बजाए, तेज आवाज में डीजे चलाया और सनरूफ से निकलकर तमंचा, पिस्टल जैसे अवैध हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग की थी। घटना से गांव के निवासी दहशत में आ गए और घरों में बंद हो गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 16 दिसंबर 2025 को थाना गोवर्धन में लगभग 20 अज्ञात वाहनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जांच में मामले की पुष्टि की और पहले चरण में तीन महिंद्रा थार गाड़ियां बरामद कर कीं। अब पुलिस ने इस घटना से जुड़े एक अन्य महंगे वाहन लैंड रोवर डिफेंडर को राजस्थान बॉर्डर के पास ग्राम इकलहरा से मुडसेरस की ओर आने वाले रास्ते पर बरामद किया है। यह वाहन भी बरात में शामिल था और जांच में शामिल पाया गया। बरामदगी के दौरान थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर, एसआई कृपाल सिंह, एसआई तुलसीदास और विकास भाटी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अनिल कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन ने बताया, शेष वाहनों और आरोपियों की तलाश जारी है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है ताकि ऐसे मामलों में कानून का डर कायम रहे और शादी जैसे उत्सवों में दहशत फैलाने वालों पर लगाम लगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
