• Fri. Feb 27th, 2026

मथुरा के 15 गांव की बत्ती गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर; अधिकारियों पर आरोप

ByVijay Singhal

Jul 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट में उमरारा फ़ीडर के 15 गांव में पिछले 22 घंटे से बिजली की आपूर्ति बाधित होने के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानबूझ कर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया। ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा उमरारा फ़ीडर के बिजलीघर से ट्रांसफार्मर में खराबी होने से पिछले 22 घंटे से फ़ीडर के 15 गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं थी, जिसके बारे में अधिकारियों को भी अवगत कराया। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं कराया गया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सैकड़ों की तादात में बिजलीघर पर पहुंच गए। बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानबूझकर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया गया। भाकियू नेता राजकुमार चौधरी ने कहा जब तक बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं होगी तब तक बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई। देर रात तक  काफ़ी प्रयास के बाद फ़ीडर को चालू किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.