हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के गांव खाजपुर में लटकती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे बालक के संबंध में जेई की अमर्यादित टिप्पणी से गुस्साए लोगों मानागढ़ी बिजलीघर का घेराव कर बुधवार दोपहर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एक्सईएन से मुआवजे की मांग की। मुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। गांव खाजपुर में खेतों में लटक रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 अक्टूबर को 8 वर्षीय बालक मयंक बुरी तरह झुलस गया था। उनका उपचार जेवर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में चाचा ने विद्युत निगम की लापरवाही के जेई ओमेन्दर पाल, एसडीओ लाल बहादुर व एक्सईएन बिजेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में बुधवार को मानागढ़ी जेई ओमेन्दर पाल ने घटना पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इससे ग्रामीण नाराज हो उठे। दोपहर लगभग 12 बजे मानागढ़ी बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। ग्रामीणों ने मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर मौके पर एक्सईएन को बुलाने की मांग की। दोपहर तीन बजे मौके पर एक्सईएन और एसडीओ पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मयंक का पिता नहीं हैं। वह जेवर के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उपचार के दौरान मयंक का सीधा हाथ काट काटा जा चुका है। उसकी हालत गंभीर है। उपचार के लिए मुआवजा मांगा। जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने की मांगों का ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा। एक्सईएन ने बताया कि मुआवजे के लिए सरकार से जितनी मदद होगी दिलाई जाएगी। जर्जर लाइनों को जल्द ही बदलवा दिया जाएगा। जेई द्वारा जो टिप्पणी की गई है, वह उसके लिए शर्मिंदा हैं। धरने में धरना में करुआ सिंह राष्ट्रीय प्रचार मंत्री भाकियू, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह, कैप्टन छीतरिया, इंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, कैप्टन विजयपाल सिंह, प्रवीण चौधरी, अमित चौधरी, जीतपाल प्रधान आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
