• Tue. Feb 10th, 2026

फरह में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत

ByVijay Singhal

Nov 17, 2022
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना फरह के कस्बा निवासी हरिओम 24 वर्षीय पुत्र वीरी सिंह और कन्हैया 25 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र निवासी फतिहा बाइक से स्वर होकर मथुरा से फरह लौट रहे थे। बाइक सवार युवक थाना रिफाइनरी के गांव बरारी के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।मथुरा जिले के थाना रिफाइनरी के बरारी पर रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार युवक मथुरा से अपने घर फरह लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए। थाना फरह के कस्बा निवासी हरिओम 24 बर्षीय पुत्र वीरी सिंह और कन्हैया 25 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र निवासी फतिहा बाइक से स्वर होकर मथुरा से फरह लौट रहे थे। बाइक सवार युवक थाना रिफाइनरी के गांव बरारी के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए। युवकों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बरारी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसा करीब रात नौ बजे का है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.