• Tue. Feb 17th, 2026

हाईवे से सटी एक पॉश कॉलोनी के पार्क में वृद्ध ने झूला झूल रही 12 बर्षीय बालिका से छेड़छाड़

ByVijay Singhal

Feb 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे से सटी एक पॉश कॉलोनी के पार्क में वृद्ध ने झूला झूल रही बालिका 12 बर्षीय से छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर बालिका ने पूरा वाकया परिजनाें को बताया। पिता की तहरीर के आधार पर थाना हाईवे में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना 19 फरवरी दोपहर की है। कॉलोनी के पार्क में झूला झूल रही बच्ची को क्षेत्र का वृद्ध अपने साथ पार्क में एक किनारे ले गया और छेड़छाड़ की। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि आरोपी देवेंद्र को थाने लाया गया था। पर, आरोपी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी की तबीयत ठीक होने पर गिरफ्तार किया जाएगा। शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। लगातार कर रहे छेड़छाड़ के कारण बालिका ने परिजन को बताया तो आखिरकार मां ने तत्काल आरोपी पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.