हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव के पास एक मुर्गी फार्म में काम करने वाले नेपाल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात उसकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद से वह तनाव में था। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह के अनुसार मुताबिक नेपाल का निवासी अमृत उम्र करीब 40 वर्ष पिछले कुछ दिनों से शहजादपुर गांव के समीप एक मुर्गी फार्म पर रह रहा था। उसके परिवार में मां के अलावा कोई नही था। मंगलवार की शाम को नेपाल में उसकी मां का देहांत हो गया। उसे पर रिश्तेदारों ने इसकी सूचना दी। सुबह अमृत भी संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव मुर्गी फार्म स्वामी के सुपुर्द कर दिया है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि उसकी मौत का कारण क्या रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
