हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
जिलाधिकारी द्वारा औचक किया जाएगा कार्यालयों में लैंड लाइन में फोन करके चेक
मथुरा 18 जून/ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10-12 बजे (अवकाश दिवसों को छोड़कर) अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर जन सुनवाई अनिवार्य रूप से करें। जनपद स्तर पर कोई बैठक इस मध्य नहीं रखी जाएगी। सभी अधिकारी अपने भ्रमण / निरीक्षण 12 बजे के उपरान्त ही रखें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि अपने कार्यालय कक्ष के बाहर जन सुनवाई का बैनर भी लगवा ले। सभी कार्यालय जन सुनवाई रजिस्टर अवश्य बनाएं, जिसमें प्रतिदिन प्राप्त सभी प्रार्थनापत्रों तथा उनका निस्तारण अंकित किया जाए। रजिस्टर का अवलोकन जिलाधिकारी / उच्चाधिकारियों द्वारा कार्यालय निरीक्षण के दौरान किया जाएगा। सभी जन शिकायतों/ प्राप्त प्रार्थनापत्रों को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा प्रातः 10-12 बजे के मध्य औचक रूप से अधिकारियों की उपस्थिति संबंधित कार्यालय के लैण्ड लाइन फोन पर करके चैक की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने अपने कार्यालयों के लैण्ड लाइन फोन को तीन दिनों में ठीक कराने के निर्देश दिए। यदि कोई अधिकारी स्वीकृत अवकाश / मण्डलीय बैठक / लखनऊ में विभागीय समीक्षा बैठक / मा० न्यायालय में उपस्थिति हेतु जनपद में नहीं है तो उनकी अनुपस्थिति में अधिकृत अधिकारी / कर्मचारी जन सुनवाई हेतु कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहेंगे तथा लैण्ड लाइन फोन पर उत्तर भी देंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
