• Fri. May 15th, 2026

अक्षय पात्र ने 500 किसानों को वितरित किये गये 5000 फलदार पौधे

ByVijay Singhal

Oct 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के मांट ब्लाॅक स्थित अक्षय पात्र एवं खुशहाली फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “हरित ब्रज“ पौधा रोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत मांट क्षेत्र के निकटवर्ती 15 गाँवों के 500 किसानों को लगभग 5000 फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को प्रतापगढ़ का आंवला, इलाहाबाद का एल-49 अमरूद, कलमी नीबू, कन्धारी अनार, थाईलैंड की एप्पल बेर, गुच्छेदार बेल, आम आम्रपाल और दशहरी करोंदा, जामुन, सहजन, सहित अन्य हाइब्रिड क्वालिटी के फलदार पौधों का वितरित किया गया। इस अवसर पर आयोजित “हरित ब्रज“ कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय अक्षय पात्र फाउण्डेशन के जनसंपर्क एवं संचार अध्यक्ष भरतार्षभा दास, संघ चालक खण्ड मांट पुरूषोत्तम ग्राम प्रधान प्रतिनिधी शिव लहरी द्वारा राधावृन्दावन चंद्र के चित्रपट को माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। स्थानीय विधायक राजेश चौधरी ने अक्षय पात्र की केन्द्रीयकृत रसोई का निरीक्षण किया साथ ही अक्षय पात्र की कार्य प्रणाली को समझा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भरतार्षभा दास ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर के भक्तों के हरित ब्रज के इस पुनीत संकल्प आपके संकल्प की शक्ति से ही पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिसके पास धान है और गौ धन है। वास्तव में वही धनवान है। यह पौधा रोपण संरक्षण एवं संवर्धन अभियान हमारी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। खुशहाली फाउण्डेशन के ब्रज क्षेत्र प्रमुख मथुरा नितिश कुमार ने किसानों को पौधा रोपण की प्रक्रिया के विषय में अवगत कराया। संघ चालक खण्ड मांट पुरूषोत्तम ने अक्षय पात्र के द्वारा हरित ब्रज के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र वर्ष 2016 से खुशहाली फाउण्डेशन के माध्यम से ब्रज को हरित करने के अपने संकल्प के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर किसानों को खेतों की मेड़ों पर पौधा रोपण कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र दीपक जितेन्द्र शर्मा विष्णु सिंह मांट केन्द्रीयकृत रसोई के आँपरेशन हेड प्रशांत शर्मा शिवम गौतम नवीन वर्मा अवनीश कमल विष्णु सेन दिनेश कुमार ओम स्वरूप मुकेश सहित अन्य गावों के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.