हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खरीफ सीजन में खाद की अधिक बिक्री होने के बाद कृषि विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। विभाग के अधिकारी खाद की दुकानों के साथ हाईवे के किनारे संचालित यूरिया पंपों पर निरीक्षण करने पहुंचे। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल से इस साल ज्यादा यूरिया की ब्रिकी हो गई है। उन्होंने बताया कि 2024 में 17859 मीट्रिक टन तो इस साल 25041 मीट्रिक टन अभी तक बिक्री हो चुकी है। किसान ज्यादा मात्रा में यूरिया ले गए हैं। इसका पता लगाने के लिए टीम लगाई गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 6 यूरिया पंपों का निरीक्षण किया गया है, यहां निरीक्षण करके देखा गया कि यहां तो यूरिया की सप्लाई तो नहीं हो रही है, लेकिन निरीक्षण के दौरान ऐसा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वाहनों में प्रयोग होने वाली यूरिया 50 रुपये लीटर के दामों में मिल रही है। उन्होंने बताया कि खाद की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। जिले की सभी सीमाओं पर निगरानी रखी जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
